ट्रैफिक पुलिस हवलदार पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 28 जून को थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में हवलदार संजीव कुमार ने कहा कि वह अपने साथी एसपीओ गुरमेज सिंह के साथ चीता राइडर नंबर-15 पर तैनात है। सोमवार शाम वह बीआर इंटरनेशनल चौक पर यातायात जोनल ऑफिसर-4 के इंजार्च उप निरीक्षक गुलाब सिंह केसाथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बोलेरो चौक की तरफ आता दिखा। उसने बोलेरो चालक को चेकिंग के लिए गाड़ी रोकने का इशारा दिया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने की बजाए उसे जान से मारने की नीयत से गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर उस पर चढ़ा दी। उसने गाड़ी का बोनट पकड़ लिया और चालक को दोबारा कार रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने की बजाए उसे नीचे गिराने की कोशिश की। शोर मचाने पर गुलाब सिंह ने उस गाड़ी का पीछा करते करीब आधा किलोमीटर सुंदरपुर पुल के पासगाड़ी को ओवरटेक करके उसे रोक लिया। गाड़ी रुकते ही वह बोनट से नीचे पक्की सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया था। अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे संभाला तथा गाड़ी में सवार तीन युवक नूरदीप उर्फ लवप्रीत वासी बगथला, मनप्रीत वासी न्यू लक्ष्मण कॉलोनी व कमलजीत वासी थानेसर को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से जेल भेज दिया।