फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को बिश्नोई गैंग का बताकर लोगों से रंगदारी मांगने के मामले में दो सगे भाईयों सहित चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को बिश्नोई गैंग का बताकर लोगों से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इटली में बैठे विक्रम बराड़ नाम के एक साथी को शहर के पैसे वाले लोगों के नाम, पता व फोन नंबर उपलब्ध कराते थे और फिर इटली से वह आरोपी इंटरनेट कॉल के माध्यम से रंगदारी मांगता था। आरोपी ने पिछले 19 दिनों में जिले के तीन लोगों से लाखों रुपये की डिमांड की थी और रुपये न देने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। धरे गये आरोपियाें में सगे भाई मोहित कुमार उर्फ मोनू और अरुण पुत्र बलकार सिंह वासी थांदडा रोड डेरा इस्माईलाबाद, रजत उर्फ रज्जा पुत्र कुलदीप और वरुण पुत्र विरेंद्र वासी पंजाबी मोहल्ला इस्माईलाबाद शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर मुख्य आरोपी मोहित को चार और अन्य को 1-1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक अपराध नरेंद्र सिंह ने बताया कि 22 जून को ओम प्रकाश पुत्र भोला राम वासी इस्माईलाबाद ने थाना इस्माईलाबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक फाइनेंसर है। दिनांक 21 जून को उसके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और 20 लाख रुपये की डिमांड की गई। साथ ही यह भी कहा गया कि पैसे नहीं दिए तो ठीक नहीं होगा। आरोपी ने कहा कि उसको पता है कि तेरा बेटा करनाल में रहता है। 20 लाख रुपये देने में असमर्थता जताने पर आरोपी ने पांच लाख रुपये की डिमांड की। फिर मना करने पर कहा कि तीन लाख रुपये तो देने ही पड़ेंगे, नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
दूसरे मामले में संजय गर्ग पुत्र मोहन लाल गर्ग ने थाना ईस्माइलाबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका ईस्माइलाबाद में एक राइस मील है। उसके पुत्र साहिल की सेक्टर-5 कुरुक्षेत्र में दुकान है। दिनांक 24 जून को उसके पास एक अंजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और 20 लाख रुपये देने को कहा। आरोपी ने नाम विक्रम बताया और बोला कि वह बिश्नोई ग्रुप का आदमी है। कहा कि आपका बहुत बड़ा कारोबार है कुछ रुपये देकर मेरी मदद करो। असमर्थता जताने पर आरोपी ने दोबारा फोन कर धमकी दी कि अगर मदद नहीं की तो बेटे साहिल को जान से मार देंगे।
विज्ञापन

तीसरे मामले में 08 जून को शहर के एक प्रख्यात व्यक्ति ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पास 08 जून को विक्रम नाम के एक व्यक्ति की व्हाट्सएप कॉल आई, जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बता रहा था। उसने उससे 50 लाख रुपये की डिमांड की व पैसे न देने की सूरत में उसको व उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। तीनों मामलों में जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई। जांच के बाद पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनसे पूछताछ के बाद तीनों मामलों का खुलासा हुआ।
पूछताछ में मुख्य आरोपी मोहित ने बताया कि इटली में बैठे आरोपी विक्रम बराड़ से उसकी जान पहचान सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। इसके बाद विक्रम ने कहा कि अपने एरिया के पैसे वाले लोगों के नंबर अरेंज करके दो, वह उन्हें फोन कर धमकी देकर पैसों की डिमांड करेगा। इसमें तुम्हें भी बड़ा हिस्सा मिलेगा। पैसों के लालच में आकर वे लोगों फोन नंबर और डिटेल इटली भेजने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें