थाना सदर थानेसर पुलिस ने मकान से जेवरात व एलसीडी चोरी करने के आरोप में मोनू उर्फ दोगला पुत्र रमेश कुमार वासी पीपली को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जानकारी अनुसार चार जून को सीमा पत्नी बलजीत सिंह वासी पिपली ने थाना सदर थानेसर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह रानी मां अस्पताल के पास पिपली में किराये के मकान में रहती है। दिनांक 03 जून को सुबह वह काम पर गई हुई थी। शाम के समय जब वह घर वापस आई तो देखा की उसका सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। उसके घर से चांदी की पाजेब, सोने की अंगूठी व बालियां तथा एक एलसीडी को कोई चोरी करके ले गया। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच हवलदार मंजीत सिंह को सौंपी गई। दिनांक 25 को चौकी सेक्टर-5 इंचार्ज जीत सिंह के निर्देशानुसार हवलदार मंजीत सिंह, राममेहर व एसपीओ अश्विनी कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी मोनू उर्फ दोगला पुत्र रमेश कुमार वासी पिपली को गिरफ्तार कर लिया, जिसको अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। जांच जारी है।