फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्यकर्मी बनकर होमगार्ड से ठगे 34 हजार 600 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सैन्य कर्मी बन कर एक व्यक्ति ने होमगार्ड से 34 हजार 600 रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पिहोवा के गांव स्योंसर निवासी पिहोवा सदर थाना पुलिस में तैनात होमगार्ड संदीप कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि 23 जून को उसने मोबाइल फोन पर एलजी के एसी 1.5 टन के बारे में पढ़ा। उसने दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो सामने वाले ने अपने आप को भारतीय सेना अंबाला कैंट में हवलदार के पद पर तैनात बताया। उसने अपना नाम मंजीत बताया था। उसे बताया गया कि उसका तबादला बर्फीले इलाके में हो गया है। इसलिए वह एसी बेचना चाहता है। आरोपी ने साढ़े 13 हजार रुपये में एसी बेचने की बात कही। आरोपी ने पहले कोरियर के लिए 199 रुपये पेय कराए। अगले दिन कोरियर वाले का फोन आया कि वे एसी लेकर कैथल पहुंच गए हैं। उसे 7150 रुपये देने होंगे। शिकायतकर्ता ने यह राशि भेज दी, मगर उसे बताया गया कि उसकी राशि नहीं पहुंची है। वह दोबारा से 12 हजार 801 रुपये भेजे। शिकायतकर्ता ने अपने भाई के खाते से 12 हजार 801 रुपये भेज दिए। उसे बताया गया कि यह राशि भी उनके खाते में नहीं दिख रही है। उसे अब 14 हजार 300 रुपये देने होंगे। शिकायतकर्ता ने उन्हें कहा कि उसे एसी नहीं चाहिए, इसलिए उसकी राशि वापस की जाए। उसने आरोपी मंजीत सिंह से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह 7000 रुपये दे देगा और 7300 रुपये वह दे। शिकायतकर्ता ने अपने भाई के पेय फोन से 7300 रुपये भेज दिए, मगर कोरियर वाले ने उसे कहा कि उसे पूरे पैसे देने होंगे, तभी एसी मिलेगा। जिस पर उसे आरोपियों के धोखाधड़ी करने का पता चला। आरोपियों ने उससे 34 हजार 600 रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच एसआई हंसराज को सौंपी है। एसआई हंसराज ने बताया कि पुलिस साइबर सेल की मदद ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें