फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर करने आए व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला, अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीन रोड पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियारों से तड़के सैर पर निकले व्यक्ति पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामकुमार शर्मा वासी अमीन ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह सुबह पौने 4 बजे सैर करने के लिए कुरुक्षेत्र-अमीन रोड पर गया था। वहां अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने उसके सिर में कई वार किए, जिससे वह बेहोश हो गया। काफी देर के बाद जब उसे होश आया तो उसके पड़ोसी बंटी उसे उठाकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज किया है। हमलावर की पहचान नहीं हुई है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें