गांव झांसा में तलवारों व डंडों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद सहित कई युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दीदार नगर कुरुक्षेत्र वासी देवेंद्र कुमार ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि 30 मई को उसके पास रवि उर्फ साहिल ने उसके पास फोन किया था और मिलने की बात कह रहा था। इसके बाद वे अपने दोस्त मंगल व पवन के साथ रवि से मिलने झांसा चला गया। जब वे तीनों झांसा बस स्टैंड पर बैठे हुए थे तो उसी समय रवि उर्फ साहिल ने अपने 20 से 25 साथियों के साथ उन पर तलवारों व डंडों से हमला कर दिया। रवि ने उस तलवार से हमला किया और तलवार उसकी गर्दन पर लगी तथा एक अन्य युवक ने डंडे से उसकी टांग पर हमला किया। तलवार के हमले से वह जमीन पर गिर गया। उसके अन्य दोस्तों के साथ भी उक्त ने काफी मारपीट की और उन्हें भी घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार एकत्रित होता देख आरोपी अपनी बाइक और कार में फरार हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी झांसा में दाखिल कराया, यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत पर रवि सहित 20 से 25 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच का जिम्मा एएसआई सोहन लाल को सौंपा गया है।