फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके से हथियार के बल पर लूट की कोशिश करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े तीन महीने पहले हथियार की नोक पर शराब के ठेके से लूट की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम वासी तितरम (कैथल) को जेल भेज दिया गया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 13 फरवरी को वजीर सिंह वासी बाणा तहसील आदमपुर (हिसार)ने थाना सदर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह जीटी रोड पिपली पर शराब के ठेके पर करीब आठ महीने से काम कर रहा है। 10 फरवरी की रात करीब पौने 12 बजे वह ठेके पर सेल का पर्चा बना रहा था। उस समय एक बाइक पर सवार तीन युवक ठेके पर आए थे। एक युवक ने देसी बोतल का रेट पूछा तथा दूसरे युवक ने देसी कट्टा दिखाते हुए उससे सारा कैश देने की धमकी दी थी। कैश न देने पर तीसरे युवक ने गोली मारने की धमकी दी तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए थे। शिकायत पर हथियार के बल पर लूट का प्रयास करने का मामला दर्ज करके सीआईए-1 ने जांच करके हुए 25 फरवरी दो आरोपी राहुल उर्फ शंका वासी रतन डेरा व शिवम उर्फ काली वासी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा बरामद करके दोनों को जेल भेजा था। गत दिवस पुलिस ने तीसरे आरोपी शुभम को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की तथा आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें