पेट में सुआ मारकर व्यक्ति को घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 12 मई को अभिषेक वासी केयूके कैंपस ने थाना कृष्णा गेट पुलिस ने दिए अपने बयान में कहा कि 11 मई की दोपहर वह शास्त्री मार्केट कुरुक्षेत्र जा रहा था। मार्केट के पास पहुंचने पर राहुल व गौरव वासी बाहरी मोहल्ला ने उसे रोककर उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की। इसी दौरान राहुल ने उसके पेट में सुआ मार दिया था, जिससे वह सड़क पर गिर गया था। मौके पर लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल दाखिल कराया, जहां से उसे करनाल रेफर कर दिया था। बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी राहुल व गौरव उर्फ संदीप को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया है।