फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे पर हमला करने के आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में काम कर रहे भतीजे पर रंजिशन हमला करने के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 10 मई को नाथीराम बकाना ने थाना शाहाबाद पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसकी उसके चाचा मान सिंह व उसके परिवार के साथ खेत की जमीन के बंटवारे को लेकर पुरानी रंजिश है। 09 मई को वह अपनी मां तथा दोनों बेटों के साथ खेत में काम कर रहा था। तभी उसके चाचा मान सिंह, सुभाष, महेंद्र पुत्र मान सिंह, जतिन व उनके परिवार वालों ने उन पर लाठी-डंडे, गंडासी व कटर से हमला कर दिया था। सुभाष ने उसे जान से मारने की नीयत से गंडासी उसके सिर में मारी थी। शोर सुनकर काफी लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे। बयान पर थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी महेंद्र सिंह व मान सिंह को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें