दुकान में घुसकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सोहन लाल वासी टिकरी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से दो हजार रुपये नकद व एक चोरीशुदा आधार कार्ड बरामद किया। डीएसपी सुभाष चंद्रने बताया कि 20 मई बलजिंद्र सिंह वासी हरिगढ़ भौरख ने थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में कहा कि उसके घर के साथ ही उसकी दुकान है। 18 मई को वह अपने काम से बाहर गया था और उसकी पत्नी घर पर घरेलू कार्य कर रही थी। दोपहर को सोहन लाल घर के मेन गेट केरास्ते से उसकी दुकान में घूसकर काउंटर से नौ हजार 460 रुपयेव एक आधार कार्ड चोरी करके ले गया था। शिकायत पर थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सोहन लाल को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से दो हजार रुपये नकद व चोरीशुदा आधार कार्ड बरामद करके आरोपी को जेल भेज दिया है।