फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर दुकानदार से सवा लाख व मोबाइल छीनने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने पहले पिस्तौल के बल पर रुपयों का बैग व मोबाइल झपटने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी हरकीरत उर्फ कीरत वासी झीवरहेड़ी को जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि सेक्टर-5 वासी अनिल कुमार ने 23 दिसंबर को सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 23 दिसंबर को वह अपनी करनाल रोड पिपली चौक स्थित दुकान पर अकेला था। करीब सवा 8 बजे वह दुकान बंद करके स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जब वह अपनी गली के मोड़ पर पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए। उसमें से एक युवक ने उसे धक्का दिया, वह स्कूटी से गिर गया। इसी दौरान दो युवकों ने उसे पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी देकर उसका सवा लाख रुपये से भरा बैग व मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच एसआई शमशेर सिंह को सौंपी। बाद में मामले की जांच सीआईए-1 को सौंपी गई। सीआईए-1 ने जांच करते हुए गुप्त सूचना पर नए बस अड्डे से गांव रतनडेरा निवासी आरोपी राहुल उर्फ शंका 13 फरवरी गिरफ्तार किया था। 23 फरवरी पुलिस टीम ने सचिन उर्फ चीन्ना को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि मामले में उनका एक साथ झिवरहेड़ी निवासी हरकीरत उर्फ कीरत भी शामिल था। पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें