दीवार में सेंध लगाकर चोर दुकान से 35 हजार रुपये कैश व सामान चुरा ले गए। पुलिस में दर्ज शिकायत में ईश्वर वर्मा वासी हथीरा ने कहा कि उसकी गांव में ही करियाना की दुकान है। शुक्रवार रात वह दुकान को बंद करके घर चला गया था। अगली सुबह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि चोर दुकान की दीवार में सेंधमारी करके दुकान से 35 हजार रुपये कैश व अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मौके का मुआयना करके शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।