रात के समय घर में घुसकर इनवर्टर व बैटरी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज। राजवीर सिंह वासी टबरा ने इस्माईलाबाद थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात्रि के समय वे अपने घर में सो रहा था। सुबह देखा कि घर के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ है। जब घर के सामान की चेकिंग की तो इनवर्टर व बैटरी गायब मिली। उन्हें शक है कि गांव का ही राकेश कुमार उर्फ रॉकी उनकी इनवर्टर व बैटरी चोरी करके ले गया है। थाना प्रभारी विक्रांत सिंह ने कहा कि इस तरह का मामला थाना में आया है। मामले की जांच का जिम्मा एसआई नरेशपाल को सौंपा गया है। मामले की जांच की जा रही है।