फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी का आरोपी काबू, कब्जे से तीन बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-1 ने बाइक चोरी के आरोपी को काबू करके उसके कब्जे से तीन बाइक बरामद की। पुलिस ने आरोपी राजा वासी भरपूर कॉलोनी लाडवा को जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि राजीव वासी गोबिंदपुरी ने थाना लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 12 अप्रैल को उसका बेटा उसकी बाइक लेकर खादी आश्रम के पास सेंटर में पढ़ने गया था। जब वह सेंटर से लौटा तो वहां पर बाइक मौजूद नहीं थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की। जांच करते पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी राजा हिनौरी चौक लाडवा से बाइक के साथ काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने 24 मार्च को बाइक चुराई थी। पुलिस ने उसके घर से दो बाइक बरामद की। 26 मार्च को भी उसने लाडवा से बाइक चोरी की थी, जिसे उसने बाद में खेड़ी ब्राह्मणा में छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें