पुलिस ने सट्टा खाईबाड़ी करते हुए एक व्यक्ति को काबू करके उसके कब्जे से 1240 रुपये बरामद किए। थाना लाडवा के एसआई बलराज सिंह की टीम ने नरेश को गांव बदरपुर में सरेआम सट्टा खाईवाली करते हुए 1240 रुपये के साथ काबू किया। आरोपी के विरुद्ध थाना लाडवा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।