एक माह पहले फोन पर जान से मारने की धमकी देने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 09 मार्च को मदन गोपाल वासी सेक्टर-5 शिकायत में कहा कि 04 मार्च को उसके पास किसी अनजान नंबर से फोन आया था तथा उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को सौंपी थी। मामले में जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी विजय कुमार वासी बडौदा (सोनीपत), संदीप कुमार वासी मकडौली कलां (रोहतक) व पंकज वासी जवाहर नगर सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया है।