लाडवा विकास नगर में पैदल जा रही युवती से बाइक सवार दो नकाबपोश मोबाइल छीनकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। विकास नगर वासी ज्योति ने लाडवा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह अकादमी में नौकरी करती है। शुक्रवार शाम 5 बजे वह इंद्री चौक से पैदल अपने घर जा रही थी। जब वह गली में एक निजी अस्पताल के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने अपने मुंह कपड़े से बांधे हुए थे। पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।