फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम बेचने व खरीदने के दो आरोपी 150 ग्राम अफीम सहित काबू, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अफीम बेचने व खरीदने के आरोप में दो लोगों को काबू करके उनके कब्जे से 150 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपियों की पहचान जोगा सिंह वासी डेरा गुरु तेग बहादुर इस्माईलाबाद व बटविंद्र उर्फ बुट्टा वासी बहादुरपुर धन्ना थाना जुल्का (पटियाला) के रूप में हुई है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 15 मार्च को सीआईए-2 की टीम गांव ठसका मीरांजी के पास गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि जोगा सिंह अफीम बेचने का धंधा करता है। वह बुट्टा सिंह से अफीम खरीद कर लाता है। बुट्टा सिंह आज भी काठगढ़ रोड पर एक बंद पड़े पोल्ट्री फार्म पर जोगा सिंह को अफीम देने आ रहा है। सूचना पाकर पिहोवा के डीएसपी गुरमेल सिंह को मौके पर बुलाया गया। कुछ देर के बाद एक व्यक्ति आया तथा जोगा सिंह को अफीम देकर मौके से भाग गया। पुलिस टीम ने जोगा सिंह को काबू करके उसकी तलाशी ली, जिसके कब्जे से 150 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया तथा पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि बटविंद्र उर्फ बुट्टा उसे अफीम देकर गया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बुट्टा सिंह को भी गिरफ्तार करके दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें