फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ निगलने से 23 वर्षीय युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में एक 23 वर्षीय युवती की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। युवती की शिनाख्त मनदीप कौर पुत्री गुरमीत सिंह वासी हरिपुर बडाम के रूप में हुई है। युवती के पिता विदेश में रहते है। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर ली है। झांसा थाना प्रभारी जगवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को एक निजी अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव हरिपुर बडाम वासी मनदीप कौर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही एएसआई रणवीर सिंह को मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। पुलिस प्रत्येक पहलू को लेकर अपनी जांच कर रही है। फिलहाल के लिए परिजनों की शिकायत के अनुसार 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें