फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट लेने के बहाने देसी कट्टा दिखाकर लूटी कार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट लेने के बहाने दो युवक कार चालक को देसी कट्टे दिखाकर कार व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। विकास पुत्र जगदीश चंद्र गांव जानी (करनाल) ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वीरवार को वह अपने दोस्त संजीव के पास सेक्टर-4 आया था। खाना खाकर वह रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी कार में सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। उमरी चौक से कुछ आगे करनाल मोड़ के पास पहुंचने पर दो युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी। जैसे उसने गाड़ी रोक शीशा खोलकर उनसे पूछताछ करनी चाही तो एक युवक ने उसके सिर पर तमंचा रखा और जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी के लॉक खुलवाकर जबरन गाड़ी में बैठ गए और गाड़ी को उमरी की तरफ ले जाने की धमकी दी। इंद्री रोड पर पहुंचने पर आरोपियों ने गाडी रुकवाकर उसे धक्का देकर उतार दिया तथा गाड़ी लेकर फरार हो गए। आरोपी जाते-जाते उसके मोबाइल भी ले गए। पैदल कुछ दूर चलने पर उसने एक चौकीदार से फोन लेकर मामले की सूचना घर दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें