फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव शिनाख्त के लिए एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। जांच अधिकारी एसआई जगमहेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह ईशरगढ़ पुल के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने 72 घंटे के लिए शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें