क्षेत्र में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही। चोर चुस्त हो चुके है और पुलिस सुस्त है। शुक्रवार की रात को चोरों ने शाहाबाद के निकटवर्ती गांव छौड़पुर में 2 घरों के ताले तोड़कर हजारों रुपए के गहने व नकदी चोरी कर ली है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव छौड़पुर निवासी जसवंत कौर ने कहा कि उसके दो लड़के विदेश में रहते हैं तथा घर पर वह और उसकी भानजी सुखविंद्र कौर अकेले रहते हैं। बीती रात वह अपने कमरे में सो रहे थे और रात के समय चोरों ने उसके घर की छत पर पिछली तरफ से मोंटी के दरवाजे की चिटकनी तोड़कर मकान के अंदर घुसकर कमरे में बस्त्रत्त्नी हुई लकड़ी की अलमारी का ताला तोड़कर 2 जोड़ी भसोने की बाली, 3 अंगूठी व दूसरे कमरे में रखी लोहे की अलमारी का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे बक्से को खोलकर 2 जोड़ी पाजेब चांदी व 40 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली है। इसी रात चारों नेे उनके पड़ोसी दलजीत सिंह के मकान में भी घुसकर लकड़ी की अलमारी का ताला तोड़कर लगभग 45 हजार रुपये चोरी कर लिए हैं। दलजीत सिंह विदेश में रहता है और उसका भतीजा प्रदीप सिंह उसके घर में रहता है। इसी रात चोरों ने गांव के बलकार सिंह के मकान में भी चोरी करके लगभग 1500 रुपये चोरी कर लिये। मौके पर पहुंच पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएं और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।