फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशा तोड़ एलएनजेपी अस्पताल की दो मंजिल इमारत से मरीज ने लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल में उपचाराधीन मरीज ने अग्निक्षमन यंत्र से शीशा तोड़ दो मंजिल इमारत से छलांग लगा दी। जमीन पर नीचे गिरने से मरीज के पैर की हड्डी टूट गई। कमर में चोट आने के कारण मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि गांव कसेरला निवासी 26 वर्षीय मोहित पुत्र गुलाब सिंह को पीलिया के चलते 9 जनवरी की शाम को एलएनजेपी अस्पताल लगाया गया था। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उपचार देने के लिए पुरुष वार्ड में दाखिल कर लिया। उसकी देखभाल मां कमला कर रही थी। बताया गया कि मोहित के पिता गुलाब सिंह की हार्ट अटैक के कारण नवंबर 2020 में मौत हो गई थी, जिसके बाद से मोहित मानसिक रूप से परेशान था। पिछले कई दिनों से भोजन करना छोड़ दिया था। लगातार तबियत बिगड़ती देख मोहित की माता कमला ही उससे अस्पताल लेकर पहुंची थी। सोमवार रात करीब 11 बजे कमला को नींद आ गई। इसके करीब एक घंटे बाद मोहित पुरुष वार्ड से फीमेल वार्ड की ओर गया और यहां मोहित ने पहले अग्निक्षमन यंत्र से खिड़की का शीशा तोड़ा और छलांग लगा दी। जैैसे ही इसकी भनक मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को लगी तो अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल मरीज को इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मोहित की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान मोहित की हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें