फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति से मारपीट के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपति से मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 जनवरी को सुलतान सिंह पुत्र मान सिंह वासी सुनहेड़ी खालसा ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ कार से किसी निजी काम के लिए गांव से शहर आ रहा था। देवी लाल चौक के पास जाम होने के कारण उसने अपनी कार को चौक पर ही रोक लिया था। इसी दौरान बिरला मंदिर की ओर से आए कार चालक ने उसकी कार को साइड मार दी तथा कार साइड पर खड़ी करके उसके पास आकर गाली-गलौच करने लगे। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वहीं जब उसकी पत्नी ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी गाली-गलौच की और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज करके शुरू की थी। जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी विरेंद्र कुमार पुत्र सुच्चा सिंह व सुच्चासिंह पुत्र तारा सिंह वासी असंध (करनाल) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें