कुरुक्षेत्र। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने विदेश भेजने का झांसा देकर 11 लाख 40 हजार रुपये ठगे थे। शीलानगर निवासी सचिन नायक ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह काफी समय से विदेश जाना चाह रहा था।
वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात कैथल निवासी अशोक व राजेश कौशिक के साथ हुई थी। आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि वे उसे साइप्रस भिजवा देंगे। इसके लिए आरोपियों ने उसने उससे साढ़े चार लाख रुपये की डिमांड की। शिकायतकर्ता ने आरोपितों ने यह राशि दे दी। बाद में उसे यूके भेजने का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये और ठग लिए। आरोपियों ने बाद में उसे आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया। आरोपियों ने उसे कुल 11 लाख 40 हजार रुपये ठग लिए, मगर उसे विदेश नहीं भेजा। जब उसने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने पैसे देने से इंकार कर दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच एएसआई कृष्ण कुमार को सौंपी है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।