जमीनी विवाद को लेकर सरपंच व उसके परिवार के साथ मारपीट करने के आरोप में एक महिला सहित करीब आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज होने का मामना सामने आया है। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरनाम सिंह सरपंच कंथला ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि करीब 2 साल पहले उसने गांव के बलदेव सिंह से 12 मरले का प्लाट रिहायश बनाने के लिए लिया था, जो इस प्लाट के सामने सड़क बनी हुई है। उसके प्लाट व सड़क के बीच में फिरने की खाली जगह पड़ी है जिसमें भीम वासी कंथला अपने पशु व पशुओं का गोबर डाल लेता था। अब वह खरीदे गए प्लॉट की चार दीवारी व नींव निकाल रहा है। उसने भीम को प्लॉट के आगे पड़ी जमीन से गोबर उठाने को कहा था। कुछ दिन बाद जब वह तथा उसका लड़का सतीश कुमार अपने प्लाट में काम कर रहे थे। तो करीब 3 बजे दिन में भीम का भाई प्रवीण कुमार व उसकी माता बाला देवी प्लाट के सामने तुड़ी गिराकर कूप बांधना शुरू कर दिया। जब उन्होंने हटाने बारे कहा तो इस बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई जो उसी समय प्रवीण कुमार व उसकी माता बाला देवी घर के अंदर से अपने-2 हाथ में लाठी लेकर आए और उनके साथ ही मकान के अतंदर से भीम हाथ में लाठी लेकर आया और लाठी का वार उसके सिर पर किया और बाला देवी ने भी अपने हाथ में पकड़ी लाठी का वार मेरे ऊपर किया। उसके लड़का सतीश कुमार छुड़वाने आया तो प्रवीण कुमार ने अपने हाथ में पकड़ी लाठी से सतीश पर हमला कर दिया। शोर सुन कर भीम के परिवार से जसमेर, गुरनाम, काला, संजय, पीतू आए और उन पर हमला कर दिया। जिसमें वह, उसका पुत्र सतीश व उसकी पत्नी विमला व पड़ोसी अजय कुमार बूरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज की जांच शुरू की दी है।