पुलिस ने अवैध रूप से शराब निकालने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 60 लीटर लाहन बरामद किया गया। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि गत दिवस थाना ईस्माइलाबाद के एएसआई नरेंद्र कुमार और हवलदार विक्रम की टीम गश्त के दौरान सूचना मिली की प्रेम सिंह पुत्र तेजा सिंह वासी फतेहगढ़ चम्मु इस घर पर अवैध रूप से शराब निकाल रहा है। जिसे पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर काबू कर लिया। आरोपी के पास से 60 लीटर शराब बनाने का लाहन भी बरामद हुआ।