फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ग्राम तीस मिलीग्राम के साथ दो युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव स्याणा सैदां बस अड्डे के नजदीक ग्रामीणों ने ठिकरी पहरे के दौरान दो युवकों को नशीला पदार्थ (चिट्टा) के साथ काबू कर पुलिस के हवाले किया। इस मामले में जांच अधिकारी महेंद्र से बातचीत की तो वे टाल मटोल करते नजर आए।
विज्ञापन

केहर सिंह नंबदार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते गांव स्याणा सैदां बस अड्डे पर ग्रामीणों द्वारा पहरा लगाया हुआ है। इसी दौरान ग्रामीणों को दो युवक आते दिखाई दिए। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को काबू करके उनसे पूछताछ की। पूछताछ में युवकों की पहचान साहिल व कमल निवासी गांव स्योंसर के रूप में हुई। शक होने पर ग्रामीणों ने उनकी तलाशी ली तो उनकी जेब से नशीला पदार्थ (चिट्टा) बरामद हुआ। ग्रामीणों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी और दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव स्याणा सैदां के ग्रामीणों ने दो युवकों को चिट्टे के साथ दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मौके से दोनों युवकों को काबू करके उनके कब्जे से तीन ग्राम तीस मिलीग्राम चिट्टा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें