फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए प्रताडित व मारपीट करने के आरोप में पति, सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में सास-ससुर व पति के खिलाफ मामला दर्ज होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करनैल सिंह वासी धुराला ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी गुरप्रीत कौर की शादी 2017 में पंकज कुमार वासी राम शरण माजरा बाबैन के साथ की थी। सगाई व शादी में उसने ससुराल पक्ष की हर मांग को पूरा किया था और शादी पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किये थे। बेटी का पति पकंज और उसका पिता रणजीत सिंह विदेश में रहते हैं। शादी से पहले पंकज ने वायदा किया था कि वह उनकी लड़की को शादी के बाद अपने साथ विदेश ले जाएगा। लेकिन शादी के बाद पंकज उनकी बेटी के ताने देने लगा कि शादी में उन्हें कार मिलने की पूरी उम्मीद थी। शादी में कार न मिलने पर उसका पति शराब पीकर झगड़ा करने लगा। दो महीने बाद पंकज ने विदेश जाकर न तो पत्नी गुरप्रीत कौर के पास फोन किया और न ही सास प्रकाश कौर ने उनकी बात होने दी तथा उसे धमकाने भी लगी। एक साल के बाद जब पंकज वापस आया तो शराब पीकर बेटी से मारपीट कर 14 लाख रुपये लाने के बाद अपने साथ विदेश ले जाने की बात कही। 10 जून 2019 को उसकी सास ने भी मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। बेटी गुरप्रीत ने अपने भाई गौरव को फोन कर बुलाया और जो अपनी बहन को ससुराल से धुराला ले आया। उसके बाद पंकज उन्हें फोन पर प्रताड़ित करने लगा। ससुर रणजीत सिंह ने भी विदेश से गांव राम शरण माजरा आकर फोन पर धमकी दी कि दहेज का सामान यहां से उठा ले जाओ और कहा कि अब पंकज कभी भारत नहीं आएगा। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें