फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी में दाखिला कराने के नाम पर ठगे 24 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विदेश भेजने के नाम पर ठगों ने लाखों रुपयों की ठगी कर ली। पीड़ितों को जब ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस को शिकायत सौंपी। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी में दाखिला कराने के नाम पर 24 लाख रुपये ठगने का मामला दर्ज किया है। थाना सदन में दी शिकायत में बीरभान ने कहा है कि वह अपने बेटे प्रिंस सैनी और भतीजी मोनिका को पढ़ने के लिए विदेश भेजना चाहते थे। उसने न्यू डायरेक्शन के कार्यालय में रविंद्र सिंह और विशाल से संपर्क किया। उन दोनों ने अपनी पार्टनर सलोनी सलूजा के सहयोग से आस्ट्रेलिया की अच्छी यूनिवर्सिटी में दाखिला करवाने और वीजा लगवाने का भरोसा दिया। सलोनी सलूजा को सात लाख रुपये तीन किश्तों में मई 2019 में दिए। 17 लाख रुपये यूनिवर्सिटी फीस और हेल्थ बीमा के नाम पर रविंद्र सिंह के आईसीआईसीआई बैंक खाते से तीन किश्तों में दिए। वह उनको फर्जी कागज दिखाते रहे। रविंद्र तथा विशाल के घर गए तो आरोपित विशाल ने उन्हें मुकदमें में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उनके साथ झगड़ा किया। 18 सितंबर 2019 को थाना सदर में शिकायत की थी। रविंद्र सिंह ने 17 लाख रुपये के तीन चेक और बच्चों के सभी कागजात लौटा दिए। बकाया सात लाख रुपये सलोनी सलूजा से दिलवाने की बात कही। सलोनी सलूजा से सात लाख रुपये प्रिंस सैनी के खाते में ट्रांसफर करने की बात कही। इस तरह से आरोपितों ने उससे 24 लाख ठग लिए।
विदेश भेजने के नाम पर ठगे 14 लाख
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद के गांव बिजडपुर निवासी सुखविंद्र सिंह ने थाना इस्माईलाबाद में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि उसकी मासी का लड़का लोगों को विदेश भेजने का काम करता था। मई 2017 को उसने उसे कहा कि वह अपने परिवार का कनाडा का फैमिली वीजा लगवा देगा। रिश्तेदारी के चलते वह आरोपितों की बातों में आ गया। इसके लिए आरोपित ने 20 लाख रुपये की मांग की। आरोपित ने शिकायतकर्ता के पुत्र कमलप्रीत सिंह, पुत्रवधू गुरप्रीत कौर व पोती मन्नत कौर को सही सलामत विदेश कनेडा भेजने का झांसा दिया। 20 जून 2017 को चार लाख रुपये नकद दिए। 22 सितंबर 2017 को अपनी गांव बिजड़पुर में स्थित भूमि चार कनाल 10 मरले बेच कर आरोपित को 10 लाख रुपये अपने घर पर दिए। आरोपित ने कहा कि वह तीन माह के अंदर वीजा लगवा देगा। तीन माह बीत जाने के बाद भी उनका वीजा नहीं लगवाया। आरोपित ने उसके पुत्र को फोन पर फर्जी वीजा की फोटो कॉपी भेजी और कहने लगा की आपका वीजा लग गया है। अब टिकट कराने के लिए पैसे दे दें। आरोपितों ने चार लाख रुपये और मांगे, उन्होंने चार लाख रुपये की और आरोपितों को दिए, मगर उनका वीजा नहीं लगा। इस प्रकार आरोपी ने 14 लाख रुपये ठग लिए। आरोपितों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजपुरा निवासी लाल सिंह, जसविंद्र कौर, नवनीत सिंह, नरेंद्र सिंह व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें