कुरुक्षेत्र। महिला को जहर देकर मारने के प्रयास में केेयूके थाना पुलिस ने महिला के देवर जोगिंद्र व उसकी पत्नी के खिलाफ धारा 323, 328, 452 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए सुमन के भाई सुभाष ने बताया कि पहले भी सुमन की देवरानी सुमन के साथ कई बार झगड़ा कर चुका है। अभी पिछले माह उसके देवर जोगिंद्र व उसकी पत्नी ने सुमन के साथ मारपीट भी की थी, जिसके बाद वें दोनों महिला पुलिस थाने में जाकर सुमन के हि खिलाफ शिकायत देने पहुंच गए थे। तब मामला शांत हो गया था। मंगलवार सायं सुमन घर पर अकेली थी, जिसका फायदा उठाते हुए देवर जोगिंद्र अपनी पत्नी के साथ घर में घुुस आया और जबरदस्ती उसे जहर पिला दिया और वहां से चले गए। 10 मिनट बाद जब सुमन का लड़का व लड़की घर पर आए तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने पिता सुरेंद्र को दी। सुमन को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजनों ने उसे वहां ले जाने की बजाए सुमन को कुरुक्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टर का कहना है किए सुमन की हालत में पहले से थोड़ा सुधार आया है, लेकिन अभी रिस्क नहीं ले सकते जिसके लिए अभी उसे आईसीयू में ही रखा गया है। थर्ड गेट चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।