लगातार हुई बारिश के चलते रविवार देर रात को धोबी मोहल्ला में एक घर की छत गिर गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। पीडित बबलू ने बताया कि देर रात को वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। अचानक ही एक कमरे की छत गिर गई, जिससे उनका हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि वह अखबार बेचकर अपना परिवार चलाता है। अब उसके घर की छत गिर गई है, जिससके उसके सामने अब बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि घर बनाने में उनकी सहायता की जाए।