फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गागा हत्याकांड के दो आरोपी 25 दिन के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका रोड पर 25 दिन पहले सर्विस स्टेशन पर लाठी, डंडों व रॉड से पीट-पीट कर परविंद्र उर्फ गागा की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी सोनू व अंकित वासी रतनगढ़ ककराली को अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 30 अगस्त को थाना सदर पिहोवा पुलिस को दिए अपने बयान में गुरसेवक उर्फ शिबू वासी रुआं ने बताया था कि 29 अगस्त को वह अपना किराये पर लिया हुआ सर्विस स्टेशन शाम करीब सात बजे बंद करके कैथल रोड पर एक दुकान पर आया था। एक घंटे बाद उसके दोस्त परविंद्र सिंह उर्फ गागा (25) वासी स्योंसर ने उसे फोन करके सर्विस स्टेशन के साथ लगते ढाबा पर खाना खाने के लिए बुलाया था। वह ढाबे पर पहुंचा तो गागा और राजू वासी स्योंसर बैठे हुए थे। कुछ देर बातचीत करने के बाद गागा अपनी बाइक पर घर के लिए चला गया था। उसके जाने के बाद ही सोनू, अंकित वासी ककराली, राहुल मेंटल वासी पिहोवा, अजय, बंटू वासी हेलवा, अनिल, गुरमीत वासी नीमवाला, राहुल चीमा व अन्य 10-12 युवकों ने उसके सर्विस स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ की थी। वह डर के मारे ढाबे में ही छुपा हुआ था। कुछ देर के बाद अचानक गागा वापस आया तो आरोपियों ने लाठी, डंडों व रॉड से गागा पर जानलेवा हमला करके अधमरा करके भाग गए थे। वह डायल-112 में गागा को लेकर सरकारी अस्पताल पिहोवा पहुंचा था। कल्पना चावला अस्पताल ने गागा की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके सीआईए-एक ने जांच करते हुए दो आरोपी सोनू व अंकित को गिरफ्तार करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें