सुंदरपुर पुल के पास पुलिस ने एक युवक को देेेेसी पिस्टल के साथ काबू किया। जांच करने पर पिस्टल से एक कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिससे पुलिस को उस पर शक हो गया। पुलिस ने आरोपी गर्वित उर्फ प्रिंस वासी गांव सिंगवा (हिसार) हाल वासी सेक्टर-30 कुरुक्षेत्र को अदालत के आदेश से एक दिन के रिमांड पर लिया है।
अपराध अन्वेषण शाखा-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम सुंदरपुर पुल के नीचे गश्त पर थी। पुल के नीचे एक युवक खड़ा हुआ था। पुलिस टीम को सामने पाकर युवक भागने की कोशिश करने लगा। शक पर होने पर टीम ने उसे काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल बरामद हुआ। पिस्टल की जांच की तो उसमें से कारतूस भी मिला। आरोपी के विरुद्ध थाना शहर थानेसर में असला अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी गर्वित उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया।