फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता आत्महत्या मामले में नया मोड़: ससुराल पक्ष ने पुलिस को सौंपा फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो, कहा- वे निर्दोष

विज्ञापन
crime - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव बपदा में विवाहिता द्वारा आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। मायके पक्ष ने युवती के ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, जिसके आधार पर लाडवा पुलिस ने विवाहिता की सास सुमन, ससुर तिलकराज एवं पति अमित के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन रविवार सुबह एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे ससुरालजनों ने पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखा और 15 नवंबर को रात साढ़े 11 बजे अंतिम बार पूजा से हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग की एक क्लिप पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन

एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौरव चावला और डॉ. उमा ने रविवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में मृतका पूजा के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले किया। इस दौरान पुलिस ने विसरा लेकर जांच के लिए मधुबन लैब भेज दिया है। परिजनों ने पूजा का उसके पैतृक गांव बपदा में ही अंतिम संस्कार किया। बता दें कि शनिवार सुबह गांव के जोहड़ में पूजा का शव उतराता हुआ मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वहीं युवती के मौत के सही कारणों का खुलासा करने में पुलिस जांच में जुटी हुई है। ससुराल पक्ष द्वारा ऑडियो क्लिप उपलब्ध कराने के बाद पुलिस अगल एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार 23 जून 2019 को पूजा की सोनीपत के सेक्टर-12 निवासी अमित पुत्र तिलकराज के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोग पूजा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, जिससे परेशान होकर पूजा ने यह कदम उठाया है। ससुर तिलकराज ने बताया कि 9 नवंबर को उसके पुत्र अमित का जन्मदिन था। इस समय उसका भाई विकास आया हुआ था। उस दौरान उन्होंने खूब पार्टी और मस्ती की थी। 10 नवंबर को पूजा उसके भाई विकास के साथ गांव बपदा गई थी। उन्होंने कहा कि पूजा व अमित की शादी एक जुलाई 2019 को तय हुई थी, लेकिन रिश्तेदारों के दबाव में आकर 23 जून को ही पूजा व अमित की शादी करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि पूजा 21 जुलाई 2019 को 18 वर्ष की हुई थी। इसी उपलक्ष्य में 21 जुलाई को ही उनकी शादी की रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि वे हैरान हैं कि पूजा ने ऐसा क्यों किया। बताया कि पूजा ने जब अंतिम बार उनसे बातचीत की थी तो उस समय वह परेशान थी और कुछ बताने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वह कुछ नहीं बता पाई। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं।
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच : थाना प्रभारी
लाडवा के थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि ससुराल पक्ष ने ऑडियो रिकॉर्डिंग की क्लिप उन्हें सौंपी है। पुलिस उसकी गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें