मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि वह फौजी चौक के नजदीक मनियारी की दुकान चलाती है। शाम के समय वह अपनी दुकान में बैठी थी कि गांव कंबासी निवासी सोमनाथ आया और उससे गाली गलौज करने लगा। उस समय उसकी दुकान पर मार्केट के प्रधान निरंजन सिंह सेतिया व एक महिला भी बैठी थी। शिकायतकर्ता ने आरोपी को कहा कि वह उसे गालियां न निकाले तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद वह इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंची। जब वह मेडिकल की दुकान पर ग्लूकोज लगवा रही थी तो उसे बाजार से फोन आया कि सोमनाथ उसकी दुकान में तोड़फोड़ कर रहा है। उसने उसके वर्कर नरेंद्र कुमार के साथ भी मारपीट की है। वह मौके पर पहुंची तो देखा कि आरोपी सोमनाथ उसके वर्कर को मार रहा था और उसे तेज धारदार वस्तु से चोटें भी पहुंचाई। भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।