फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पर्स चुराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में पर्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक हजार रुपये भी बरामद किए। आरोपी सुनील कुमार उर्फ कल्लू वासी चक्की वाली गली दीदार नगर को अदालत के आदेश पर कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

सुरेंद्र पाल वासी गांव काजी बास (यमुनानगर) ने 14 अगस्त को कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में थानेसर अनाज मंडी में आया हुआ था। उसकी जेब से किसी ने उसका पर्स चोरी कर लिया था। उसके पर्स में कागजात व 3050 रुपये नकदी थी। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो ने करते हुए आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक हजार रुपये नकदी बरामद की गई। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें