ट्यूबवेल से तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरीशुदा तार भी बरामद कर ली। आरोपी मोहित वासी रविदास नगर को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
राजकुमार वासी सिरसला ने 22 जुलाई को थाना सदर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसने अपने खेत से ट्यूबवेल की तार काटते हुए एक व्यक्ति को मौका पर ही काबू करके पुलिस के हवाले किया था। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी मोहित को काबू करके कब्जे से चोरीशुदा तार बरामद कर ली। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।