गांव गुमटी से एक व्यक्ति पिछले सात दिनों से लापता है। परिजनों ने मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाले एक युवक के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में कर्मो देवी ने कहा कि उसका पति धर्मबीर एक जुलाई को सुबह काम करने के लिए घर से निकला था। उसके पति को जसविंद्र सिंह वासी भोकर माजरा ने अपने पास कंपनी में काम करने के लिए बुलाया था। जसविंद्र सिंह मार्केटिंग का कार्य करता है। सात दिन बीत जाने के बाद भी उसके पति का कोई अता-पता नहीं है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। उन्हें किसी अनहोनी का डर सता रहा है। वह गरीब परिवार से संबंध रखते हैं और मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा चलाते हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।