कुरुक्षेत्र रोड पर एक आयरन की दुकान से चोर हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। पुलिस में दर्ज शिकायत में दुकानदार सुखविंद्र सिंह वासी पिहोवा ने कहा कि वह छह जून की रात अपनी दुकान का ताला किसी काम से रिश्तेदारी में गया था। नौ जून को वह अपनी दुकान पर वापस आया तो देखा कि चोर दुकान का ताला तोड़कर दुकान से हजारों रुपये के सामान सहित गले में रखे करीब सात हजार रुपये चुरा ले गए। पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।