फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी में बढ़ रहा अपराध, पुलिस पर उठ रहे सवाल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गेट पर लगाया गया निशान।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इससे लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान अलग-अलग जगह दो हत्या, फायरिंग और चोरी की वारदात से लोगाें में भय बना हुआ है। गत सप्ताह वीरवार को शोरगिर बस्ती में महिला रोशनी देवी 35 की ईंट मारकर हत्या कर दी गई, जबकि चार दिन बाद सोमवार को सुंदरपुर के सूरज 25 को नशे की ओवरडोज देकर मौत के घाट उतार दिया था। इसका खुलासा पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने किया।
विज्ञापन

वहीं इसके दो दिन बाद बुधवार को उमरी गांव में स्कूटी सवार नकाबपोश दो बदमाश सुमन के घर पर फायरिंग कर फरार हो गए थे। इसके अलावा वीरवार को शाहाबाद की हुडा कॉलोनी में दिनदहाड़े नौकरानी को जबरन नशीला पदार्थ देकर बाथरूम में बंद करके घर से नकदी व जेवर चुराकर फरार हो गए। इन वारदात में पुलिस केवल सूरज हत्याकांड के एक आरोपी शुभम निवासी सौदागर मोहल्ला को गिरफ्तार कर पाई है, जबकि रोशनी देवी की मौत और चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली है।
वहीं उमरी गांव में सुमन देवी के घर पर फायरिंग के मामले में आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल डंप भी उठाए हैं। उधर, सुमन देवी ने शुक्रवार को मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। इस वारदात के बाद से परिवार बेहद डरा हुआ है, क्योंकि इसके तीन महीने पहले आरोपियों ने सुमन और उसके पति सुभाष पर घर में घुसकर फायरिंग की थी, जिसमें उसके पति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सुमन ने बताया कि वे डर के साए में जी रहे हैं। घर के गेट पर किसी की दस्तक होते ही पूरा परिवार सहम जाता है। हमले के बाद से उसने अपने दोनों बेटों को रिश्तेदारी में भेजा हुआ है हालांकि पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पुलिस सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। सुभाष की मौत के मामले में दो आरोपी फरार चल रहे हैं, जबकि दो को पुलिस पकड़ चुकी है।

मलकीत के हत्यारों का भी नहीं लगा सुराग
वहीं करीब सात महीने पहले रोहटी गांव में हुए पशुपालक मलकीत 32 के हत्यारों का भी आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। आठ अक्तूबर को मलकीत का शव उसके पशुबाड़े में खून से लथपथ मिला था। हत्यारों ने तेजधार हथियार और गोली मारकर उसकी निर्मम हत्या की थी। मलकीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

सूरज हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सूरज की गैर इरादतन हत्या के मामले में एक आरोपी शुभम को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी शुभम ने कबूल किया कि नशे की ओवरडोज का इंजेक्शन देने से सूरज की मौत हुई थी। मौत के बाद वह अपने साथी के साथ बाइक पर उसे कपड़े में लपेट कर ठिकाने लगाने जा रहा था। अदालत के आदेश से आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें