फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से बाइक चालक अकाउंटेंट की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा रोड पर कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक की शिनाख्त मुकेश वासी मथाना के रूप में हुई, जो पेट्रोल पंप पर अकाउंटेंट का काम करता था। रविवार को मुकेश अपने गांव के ही हरिचंद के साथ काम खत्म करके बाइक पर अपने घर जा रहा था। थाना सदर पुलिस को दिए अपने बयान में दीक्षांत वासी मथाना ने कहा कि वह पावर हाउस मथाना में अप्रेंटिस में एक साल का कोर्स कर रहा है। रविवार को वह अपने गांव मथाना से पिपली अपने किसी काम से बाइक पर आया था। काम खत्म करने के बाद शाम करीब साढ़े 6 बजे वह वापस गांव जाने लगा तो उसका चाचा मुकेश तथा गांव का ही हरि चंद उसे पिपली चौक पर मिल गए थे। यहां से उसका चाचा मुकेश अपनी बाइक पर हरिचंद को पीछे बैठाकर गांव की ओर चल दिया तथा वह भी अपनी बाइक पर उनके पीछे चल रहा था। करीब 7 बजे जैसे ही वह लोग प्लास्टिक फैक्टरी के पास पहुंचे तो मथाना की तरफ से आए एक कार चालक ने तेज रफ्तार से उनकी साइड में आकर उसके चाचा की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका चाचा मुकेश व हरिचंद बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसने बाइक रोककर दोनों को संभाला तथा लोगों की मदद से एंबुलेंस में दोनों घायल को मथाना के सरकारी अस्पताल ले गया। यहां अधिक चोटें लगने के कारण चिकित्सकों ने उसके चाचा मुकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं हरिचंद का प्राथमिक उपचार किया गया। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें