शाहाबाद। उदारसी गांव के क्रिकेट मैदान में सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा। यह शुरूआत सुभाष चंद्र बोस यूथ फाउंडेशन के संरक्षक सुभाष कलसाना और भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन हबाना बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजक समिति के प्रमुख कोच देवेंद्र उदारसी और संजय शर्मा ने दी।
देवेंद्र उदारसी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग लेंगी और चार दिवसीय चलने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिदिन विभिन्न टीमोंं के बीच मैच खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि वीरवार को फाइनल खेला जाएगा, जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक भी शामिल होंगे। इस मौके सुभाष कलसाना ने कहा कि खेलकूद जीवन में अनेक उत्तम गुणों का विकास करता है और खेलों से शरीर चुस्त, फुर्तीला एवं बलिष्ठ होता है। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए बताया कि उनकी फाउंडेशन द्वारा नशा मुक्त-पर्यावरण युक्त शाहाबाद मारकंडा मुहिम चलाई हुई है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखा जा सकता है। इस मौके दीपक आनंद, निर्मल विर्क, संजीव नंबरदार, गौरव और सीता राम मौजूद रहे।