कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि साेमवार को पीएलवी तनुज कुमार ने बीड़ कालवा गांव में आमजन को संगठित और असंगठित मजदूरों के अधिकारों, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, विधवाओं के लिए हालसा की योजनाएं, नालसा (मानसिक रूप से विकलांग और विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2015, नालसा (असंगठित मजदूरों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2015, नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2016, पोष एक्ट, पॉक्सो एक्ट, विक्टिम केयर एंड सपोर्ट सिस्टम व डीएलएसए की ओर से दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें पंफलेट बांटे गए। संवाद