फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फर्जी इंस्टा आईडी बना महिला को अश्लील वीडियो और संदेश भेजे

Tue, 20 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक महिला को फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से लगातार परेशान करने का गंभीर मामला सामने आया है।
विज्ञापन

आरोपी ने युवती के नाम पर फेक आईडी बनाकर उसे अश्लील वीडियो व संदेश भेजे तथा उसके भाई को गोली मारने की धमकी दी। युवती ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी और उसके पति की आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी है।
कुछ समय से एक अज्ञात व्यक्ति उसे विभिन्न फर्जी आईडी से मैसेज व कॉल कर तंग कर रहा है। आरोपी ने हरियाणा आले छोरे, जीजा जी थारा, जैसी आईडी बनाई तथा युवती के नाम पर भी फेक प्रोफाइल तैयार की। आरोप है कि वह बार-बार अश्लील वीडियो भेजता है, गंदे संदेश करता है तथा युवती और उसके भाई को जान से मारने की धमकियां देता है। युवती ने बताया कि उसने आरोपी की आईडी ब्लॉक कर दी, लेकिन वह नई-नई आईडी बनाकर परेशान कर रहा है। उसका मोबाइल नंबर भी हैक होने का दावा किया गया है। इससे वह मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलते ही आईटी एक्ट एवं संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने फर्जी आईडी के माध्यम से दो मोबाइल नंबर ट्रेस कर लिए हैं। आरोपी की तलाश जारी है तथा जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें