कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर की सदरियां, जहां सजेगा शिल्प व सरस मेला। संवाद
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में अपनी-अपनी दुकानें सजाने के लिए शिल्पकारों में उत्साह बना हुआ है, जिसके चलते वीरवार को भी बड़ी संख्या में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय पर पहुंचे। केडीबी की ओर से महोत्सव में करीब 600 स्टॉल उपलब्ध कराए जाने हैं, जिसके लिए करीब 800 आवेदन मिल चुके हैं। इस बार स्टॉल अलॉट करने के लिए केडीबी की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। पांच से छह प्रकार की स्टॉलें आवंटित होनी हैं, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन के बावजूद भी वीरवार को अंतिम दिन बड़ी संख्या में आवेदक कार्यालय पर पहुंचे। इस बार यह तय किया गया कि आवेदक केवल एक प्रकार की दुकान के लिए ही आवेदन कर सकता है। ऐसे में अब एक ही शिल्पकार व दुकानदार द्वारा कईं-कईं स्टॉल अलॉट नहीं होंगी। आज शुक्रवार से इन स्टॉलों को अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कुछ के लिए ड्रॉ किया जाएगा तो कुछ बोली भी होगी।
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर की सदरियां, जहां सजेगा शिल्प व सरस मेला। संवाद