फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़कों पर गोवंशों का कहर, समस्या से जूझ रहा शहर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीएम विंडों में शिकायत दर्ज करवाते मदन लाल व अन्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रशासन के प्रयासों व बड़े-बड़े दावों के बावजूद भी शहर की सड़कों से गोवंश नहीं हट पाया है, जिसके चलते हर रोज हादसे हो रहे हैं। अभी भी करीब 600 गोवंश सड़कों पर माना जा रहा है, जिसके चलते राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है तो वे इन गोवंश का निशाना भी बन रहे हैं। हादसों में गोवंश की भी जान जोखिम में पड़ रही है। लंबे समय से गाेवंश की समस्या से जूझ रहे शहर के लोगों ने अब सीएम विंडो पर शिकायत सौंपकर मुख्यमंत्री से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गोवंश के चलते नया हादसा नरकातारी रोड पर हुआ है, जहां बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर लड़ रहे गोवंश की चपेट में आ गए तो गिरने के बाद भी गोवंश ने महिला को टक्कर मारी। इस हादसे में वे दोनों घायल हो गए तो महिला को गाेवंश से राहगीरों व आसपास के लोगों ने मुश्किल से छुड़वाया तो उन्हें अस्पताल भी पहुंचाया।
रामनगर कॉलोनी निवासी एवं सिंचाई विभाग से सेवानिवृत डिप्टी क्लेक्टर मदन लाल के मुताबिक कॉलोनी के ही रहने वाले रामशरण सैनी बाइक पर पत्नी संतोष देवी को साथ लेकर जा रहे थे।जय भारती स्कूल के पास दो गोवंश की लड़ाई की चपेट में आ गए। रामशरण सैनी को जहां मुंह पर व आंख पर चोट आई है। वहीं उनकी पत्नी संतोष को गोवंश ने बाइक से गिरने के बाद भी टक्कर मारी। रामशरण सैनी ने हेलमेट पहना हुआ था इसके बावजूद भी उसके मुंह पर गहरी चोट आई है तो वहीं उनकी पत्नी को सिर में चोट आई। शरीर पर अन्य जगहों पर भी गंभीर चोट आई। उनका कहना है कि इस हादसे में उनकी जान ही जोखिम में आ गई थी। उनसे पहले भी लगातार हादसे हुए हैं तो एक महिला को गोवंश ने पटक पटक कर मार ही दिया था। इसके बावजूद प्रशासन सड़कों से गोवंश नहीं हटा पाया है।
विज्ञापन




बिलख पड़ी संतोष
अस्पताल में उपचार के बाद घर लौटी संतोष देवी से बातचीत की तो उनके चेहरे पर भय साफ दिखाई दिया। वे बिलखने लगी और कहा कि ऐसे हालात में कोई घरों से कैसे निकल सकता है। उनकी जान ही मुश्किल से बची है। ऐसे हादसे का कौन जिम्मेदार है। प्रशासन इसको लेकर गंभीर क्यों नहीं है।





मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों को भी दी शिकायत

रामनगर कॉलोनी निवासी व सिंचाई विभाग के पूर्व डिप्टी कलेक्टर मदन लाल, जयभगवान, मामचंद सैनी व सुमित ने बताया कि कॉलोनी के लोगों के हस्ताक्षर करवाकर एक शिकायत जहां सीएम विंडो के माध्यम से सीएम तक पहुंचाई गई है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों को भी सौंपी गई है। मांग की है कि सड़कों को पशु मुक्त किया जाए ताकि कुरुक्षेत्र में आवारा पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोका जा सके।



किए जा रहे प्रयास : सेतिया
डीएमसी पंकज सेतिया का कहना है कि सड़कों से बेसहारा पशुओं को हटाने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं जल्द ही असर भी दिखाई देगा। हम फाउंडेशन को पशु पकड़े जाने का जिम्मा पहले ही सौंपा हुआ है।

कुरुक्षेत्र। सीएम विंडों में शिकायत दर्ज करवाते मदन लाल व अन्य। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। सीएम विंडों में शिकायत दर्ज करवाते मदन लाल व अन्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें