कुरुक्षेत्र। जय ओंकार आश्रम श्री ब्रह्मा मंदिर में जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ संस्थापक श्री श्री 1008 स्वामी शक्ति देव कुरडी वाले के सान्निध्य में सत्संग का आयोजन किया और गोपाष्टमी के महापर्व पर भजन-संध्या का आयोजन किया गया जिसमें गो-पूजन के महत्व को बताया गया।
आश्रम में स्थित गोशाला में स्वामी की ओर से पूजन कर गांव को फल व गो ग्रास दिया गया। कुरड़ी वाले महाराज ने प्रेरणा दी कि गोलोक वासी मां सुरभि गो-माता का जो जीव पूजन करता है, उसके जीवन में कभी भी अकाल कष्ट नहीं आता और धन-धान्य से भरपूर रहता है। भगवान श्री कृष्ण जी भी गो-माता का प्रतिदिन पूजन करते थे और गो-चरण करते थे। आज कलिकाल में जो भी गो माता की पूजा करता है गो-ग्रास निकालता है, उसके घर में कभी भी असाध्य रोग नहीं आते, क्योंकि गो माता स्वयं नारायण रूप हैं जो अपनी कृपा बरसाती हैं।
संघ संचालक पं. शिवनारायण दीक्षित ने कहा कि कुरड़ी वाले महाराज की ओर से प्रत्येक गांव व शहरों में आदि-धर्म, सनातन-धर्म, ओंकार वाणी के प्रचार-प्रसार के लिए आध्यात्मिक-सत्संग आयोजन किए जा रहे हैं। संवाद