फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आषाढ़ हलहारिणी अमावस्या पर गीताधाम गोशाला में की गोसेवा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीताधाम गोशाला में गायों को हरा चारा परोसते परशुराम दल के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय संस्कृति में गोसेवा को मोक्षदायिनी माना गया है। इसी प्रेरणा से परशुराम दल के जिला सचिव नीलकंठ शर्मा ने अपनी दिवंगत माता शांति देवी की पुण्य स्मृति में आषाढ़ हलहारिणी अमावस्या पर गीताधाम गोशाला में गोसेवा की। संगठन कार्यकर्ताओं ने भी गोवंश को हरा चारा खिलाया। परशुराम दल के जिलाध्यक्ष डॉ. महावीर कौशल ने इस कार्य को सराहा। उन्होंने कहा कि गोसवा सनातन धर्म का श्रेष्ठ कार्य है। इससे पुण्य मिलता है, कष्ट दूर होते हैं और असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है। नीलकंठ शर्मा ने कहा कि माता के दिखाए सेवा मार्ग पर चलना सच्ची श्रद्धांजलि है। दिवंगत की आत्मिक शांति के लिए मौन रख प्रार्थना की गई। इस अवसर पर महासचिव डॉ. सुभाष कौशिक, वित्त सचिव महाबीर शास्त्री, विपिन त्यागी, संजय शर्मा, अश्विनी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें