फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मानसिक रूप से परेशान महिला ने घर का सामान गली में फेंककर लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। कस्बे की शास्त्री कॉलोनी में सोमवार रात एक मानसिक रूप से परेशान महिला ने अचानक अपने घर का सामान गली में फेंककर उसमें आग लगा दी। आग फैलने की आशंका के चलते पड़ोसियों ने तुरंत डायल-112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पड़ोसियों के अनुसार महिला अपने पति और बेटी के साथ रहती है। दोनों मां-बेटी मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही हैं और पति उनकी देखभाल करता है। सोमवार रात करीब 11 बजे अचानक गली में सामान फेंकने की आवाजें आने लगी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी और सामान में आग लगा दी। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ पड़ोसी उस पर अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बनाते हैं और विरोध करने पर घर का सामान उठाने की धमकी देते हैं। हालांकि उसने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के बाद महिला को समझाकर घर के अंदर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें